जीएसटी का एक साल: केंद्र सरकार मना रही है जश्न, पीएम मोदी से लेकर मंत्रियों ने कही बड़ी बात
(नरेंद्र मोदी-पीयूष गोयल)
RGA न्यूज दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 30 जून की आधी रात को संसद के केंद्रीय कक्ष से घंटा बजाकर पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का ऐलान किया था। उन्होंने इसे गुड एंड सिंपल टैक्स बताया था। इसे स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार कार्यक्रम माना जा रहा था। तब से अब तक सरकार इसे सरल बनाने की कोशिश कर रही है। इसे पूरे देश में एक देश एक कर के सिद्धांत पर लागू किया गया था।