प्रियंका गांधी वाड्रा की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने शुरू किया सत्याग्रह
RGA न्यूज़
लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की मौत और प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने सत्याग्रह की राह पकड़ ली। प्रियंका की रिहाई के लिए कांग्रेसी गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना देते मौन अनशन पर बैठ गए हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा की रिहाई के लिए गांधी पार्क में सत्याग्रह करते कांग्रेसी।