प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल


RGA न्यूज़ उत्तराखंड चंपावत
चम्पावत -: भाजयुमो की जिला इकाई ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री के दीर्घायु की कामना की। कहा कि वह संगठन को मजबूती देने के लिए जुटे हैं और प्रत्येक विस क्षेत्र में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी, कुमाऊं सह संयोजक मोहन भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पाडेय, मुकेश जोशी, चंद्रमणि जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।