देश-विदेश

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में जांच अधिकारी की गवाही शुरू, लालू-जगन्नाथ समेत कई हैं आरोपी​

Praveen Upadhayay's picture

15 मिनट पहले

RGA न्यूज़ संवाददाता,रांची

ऑस्ट्रेलिया की नदी में दिखा लाखों मरी मछलियों का सैलाब, लोग हैरान

Praveen Upadhayay's picture

(10 मिनट पहले)

RGA न्यूज़ एजेंसी 

ऑस्ट्रेलियाई में लाखों मछलियों का सैलाब सामने आने से लोग हैरान हैं। यहां डार्लिंग रिवर में पिछले कुछ दिनों में अचानक बड़े पैमाने पर मछलियां मरने से लोग सकते हैं। बताया जा रहा है कि मर रही मछलियों की तादाद  इतनी ज्यादा है कि पूरी नदी सफेद रंग की दिख रही है।  इतनी बड़ी तादाद में मछलियों के मरने की घटना पिछले कुछ ही दिनों में हुई है। स्थानीय प्रशासन ने इस लेकर मंगलवार को चेतावनी जारी की।

मुंबई को दहलाने की साजिश, योजना बनाते 9 संदिग्ध गिरफ्तार, थे इस्लामिक स्टेट के संपर्क में​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News एजेंसी,मुंबई

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआएस) से प्रभावित होकर देश के विभिन्न हिस्सों में हमले की योजना बना रहे नौ संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए हैं। यह गिरफ्तारी औरंगाबाद, ठाणे के मुंब्रा से की गई है। गिरफ्तार युवकों में एक नाबालिग की उम्र 17 साल है। 

गणतंत्र दिवसः लंदन में जलाया गया तिरंगा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

भारत ने गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगा जलाने के मामले पर सोमवार को ब्रिटिश सरकार से कड़ा विरोध जताया है।  वहीं ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने एक साल के भीतर दूसरी ऐसी घटना पर क्षोभ जताया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA News छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने राज्य मंत्रिपरिषद की संख्या 15 प्रतिशत के स्थान पर 20 प्रतिशत करने के लिए संविधान में संशोधन करने समुचित पहल करने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 : वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू लाल गौर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के जरिए की जा रही सेंधमारी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री गौर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गौर से मुलाकात कर भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। उसके बाद से सियासी हलचल तेज थी। अब गौर ने रविवार को साफ  कर दिया कि उन्होंने कांगे्रस के ऑफर को ठुकरा दिया है।

नक्सली झारखंड के विकास की बड़ी चुनौतियों में से एक: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू​

Praveen Upadhayay's picture

RGA  न्यूज़ एजेंसी रांची

70वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं। 

उन्होंने राज्य के सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निमार्ण कर रही है। नक्सली गतिविधियां 21 से 19 जिलों तक सीमित हो गई हैं।

सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष बने रहने का हक नहीं : निरुपम​

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ एजेंसी,मुंबई

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर टिप्पणी करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं।

निरुपम ने कहा- सुमित्रा महाजन की टिप्पणी साबित करती है कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं। उन्हें लोकसभाध्यक्ष बने रहने का हक नहीं है। उनकी टिप्पणी लोकसभा अध्यक्ष के गरिमापूर्ण पद को नीचा दिखाती है।

द्रविड़ बोले- विवाद के बाद और अच्छे क्रिकेटर बन सकते हैं हार्दिक-राहुल 

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA News

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि उन्हें इस बात से खुशी मिली कि प्रशासकों की समिति ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन खत्म ​कर दिया। राहुल द्रविड़ ने ​कहा, 'मैं खुश हूं कि दोनों का निलंबन समाप्त हो गया। अभी जांच बची है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि यह विवाद हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के लिए एक क्रिकेटर के तौर पर बेहतर करने के लिए उत्प्रेरक का काम कर सकता है। राहुल द्रविड़ का मानना है कि इस विवाद में पड़ने के बाद हार्दिक और राहुल अपने खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: शिवपाल का बड़ा ऐलान, फिरोजाबाद से लड़ेंगे चुनाव

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवाददाता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। दीगर है कि इस सीट से उनके चचेरे भाई और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। शिवपाल का यह ऐलान सपा-बसपा गठबंधन की मुश्किल पैदा कर सकता है।

Pages

Subscribe to RSS - देश-विदेश

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.