विपक्ष के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ यूपी में भाजपा सांसदों का जिले-जिले उपवास

(विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर आज भाजपा के सांसद और नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों पर उपवास करते हुए)
लखनऊ ब्यूरो चीफ रामजी यादव
(विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर आज भाजपा के सांसद और नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों पर उपवास करते हुए)
लखनऊ ब्यूरो चीफ रामजी यादव
लखनऊ ब्यूरो
उन्नाव मामले में रेप पीड़िता के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साबित हो गया है कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि मारपीट में उसकी बड़ी आंत फट गई थी। शरीर पर 14 स्थानों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
ये चोट 6-7 दिन पुराने होने की भी पुष्टि हुई है। पीड़िता का पिता शॉक में चला गया था और सेप्टीसीमिया होने से शरीर में जहर फैल गया था। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्लागंज घाट पर पीड़िता के पिता के शव का अंतिम संस्कार कराया।
(राहुल गांधी व कुलदीप सिंह सेंगर)
लखनऊ ब्यूरो चीफ
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे रेप के आरोप और रेप पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत मामले पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ।'
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, 'एक युवती भाजपा MLA पर बलात्कार का आरोप लगाती है| MLA को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है| उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है|वहीँ आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं|'
लखनऊ ब्यूरो चीफ रामजी यादव
दो जिलों की तीन तहसीलों के 87 गांवों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने इस बारे में संबंधित जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है।
लखनऊ राज्य सरकार ने प्रदेश की सात और तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। दो जिलों की तीन तहसीलों के 87 गांवों को भी सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने इस बारे में संबंधित जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है।
RGA News
उन्नाव के बीजेपी विधायक रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की जेल में मौत से यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा पुलिस कस्टडी में हुई रेप पीड़िता के पिता की मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
RGA News
ग्राम पंचायतों में बेहतर काम करने वाले प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करने का ऐलान किया है। बावजूद इसके बरेली के ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री के हाथों प्रोत्साहन पुरस्कार लेने से भागरहे हैं
(मुख्यमंत्री आवास के पास उन्नाव की एक किशोरी के आत्मदाह के प्रयास पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा)
लखनऊ ब्यूरो चीफ रामजी यादव
RGA News
दस अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद भाजपा की चुनौतियों का हल निकलेगा। इसलिए अब शाह के दौरे पर निगाहें टिक गई हैं।
RGA News
पीडि़त महिला ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।महिला ने कहा विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
लखनऊ - उन्नाव सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विधायक के गुर्गे लगातार उसको परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। उन्नाव में कहीं पर भी न्याय न मिलने पर आज इंसाफ के लिए परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आई थी।
RGA News
इलाहाबाद में तैनात एक दरोगा अपने तलाकशुदा होने की बात छुपाकर तेलीबाग में रहने वाली एक महिला अधिकारी से शादी रचाने की फिराक में था। वरीक्षा, सगाई और तिलक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन, शादी से 20 दिन पहले ही लड़की के सामने उसकी पोल खुल गई। पता चला कि दरोगा न सिर्फ तलाकशुदा है बल्कि एक बेटी का पिता भी है।