राजनीति

सपा की मासिक बैठक का टार्गेट रहा 2019

Raj Bahadur's picture

RGA News

समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हर बूथ पर 10-10 सक्रिय यूथ कार्यकर्ता तैयार कर लिए जाएंगे।

कुम्भ की तैयारी: मुख्यमंत्री ने किया गंगा हरीतिमा अभियान का शुभारंभ

Raj Bahadur's picture

RGA News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इलाहाबाद से गंगा हरीतिमा अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत बिजनौर से लेकर बलिया तक वनक्षेत्र तैयार किया जाएगा। गंगा के दोनों तटों पर एक किलोमीटर की चौड़ाई में पौधे लगाए जाएंगे। 

कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने कटा हंगामा

Raj Bahadur's picture

RGA News

कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका नहीं देने पर उन्होंने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नगर निगम चुनावों को लेकर दावेदारों व पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ली गई। कांग्रेस पर्यवेक्षकों की यह बैठक बड़ी हंगामेदार रही।

मुसलमानों के सामाजिक एवं  आर्थिक हालात सुधारे हुकूमत

Praveen Upadhayay's picture

(उर्से तहसीनी में उलमा-ए-कराम ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र) 

बरेली संवाददाता (अमरजीत सिंह) 

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Raj Bahadur's picture

RGA News

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिष्ठान वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।

संसद में गतिरोध के खिलाफ देशभर में 12 अप्रैल को अनशन करेंगे भाजपा सांसद : मोदी​

Raj Bahadur's picture

RGA News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विपक्ष पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया और संसद में गतिरोध के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने घोषणा की कि भाजपा सांसद इसके विरोध में 12 अप्रैल को देशभर में अनशन करेंगे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने  बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा समावेशी राजनीति कर रही है, जबकि विपक्ष विभाजनकारी एवं नकारात्मक राजनीति कर रहा है क्योंकि वह हमारी पार्टी के उत्थान से हताश हो गया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

Raj Bahadur's picture

RGA News

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली तीन दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाईअड्डे पर ओली का स्वागत किया।

अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित​

Raj Bahadur's picture

RGA news

भारतीय जनता पार्टी का आज (शुक्रवार) 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, त्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। वहीं पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

अखिलेश यादव की मांग, जूते-मोजों में भ्रष्टाचार की हो सीबीआई जांच

Raj Bahadur's picture

RGA News

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान व हक की लड़ाई लड़ी है। जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार का निर्धारण आबादी के अनुसार होना चाहिए। अखिलेश बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज गुह्य के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एमएलसी राजपाल कश्यप की अगुवाई में अखिलेश को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

SC का केंद्र से सवाल- कुछ आतंकियों के लिए सबका आधार लिंक करेंगे?

Raj Bahadur's picture

RGA News

उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि आधार बैंकिंग धोखाधड़ियों को रोकने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। शीर्ष अदालत ने'' केवल कुछ आतंकवादियों को पकड़ने के लिए  पूरी जनता से अपने मोबाइल फोन आधार से जोड़ने के लिए कहने पर केन्द्र पर सवाल खड़े किये।

शीर्ष अदालत ने कहा कि बैंक अधिकारियों की धोखाधड़ी करने वालों से'' साठगांठ  होती है। अदालत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि घोटाले इसलिए होते हैं क्योंकि अपराधी अज्ञात होते हैं। अदालत ने ये टिप्पणियां उस समय कीं जब केन्द्र ने दलील दी कि आधार आतंकवाद और बैंक संबंधी धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद करेगा।

Pages

Subscribe to RSS - राजनीति

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.