नदी किनारे मिला छात्र का शव, कत्ल के बाद फेंकने की है आशंका, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही पड़ताल
![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_06_2021-murder_spot_21703741.jpg)
RGA news
शक है कि कत्ल के बाद छात्र का शव नदी में फेंका गया। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
सुनील पटेल का बेटा आशीष पटेल कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार की शाम घर से निकला फिर लौट कर नहीं आया। गुरुवार की सुबह उसका शव बकुलाही नदी के किनारे मिला। घटना की जानकारी होने पर आशीष के परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।