रूहेलखंड वि वि में सुरक्षा गार्ड ने की छात्रा से छेड़खानी
![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
RGANews
RGANews
नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों से दुर्व्यवहार करते हुए उपद्रवियों ने शुक्रवार सुबह बर्डघाट में बस फूंक दी। जान बचाकर शनिवार को किसी तरह सोनौली बार्डर होते हुए नौतनवा पहुंचे महाराष्ट्र के लातूर निवासी तीर्थयात्रियों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। नौतनवा सीओ धर्मेन्द्र यादव ने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम की जाकारी देकर लातूर के डीएम से संपर्क कर सभी यात्रियों को वापस भेजने का प्रबंध शुरू किया है।
RGANews
कानपुर के सचेंडी स्थित ग्राम कीरतपुर की रिंद नदी में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिला। शव के कपड़े अस्त व्यस्त थे। मृतिका गुरुवार से लापता थी। मौके पर पहुंची पुलिस के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो युवती की शिनाख्त भी हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर लिखापढ़ी की कार्रवाई के बाद पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम भिजवा रही है।
RGANEWS
बस्ती के गौर थाने के अजगेवां जंगल के निधीपुर पुरवा में कुआनो नदी के किनारे शुक्रवार की दोपहर पेड़ से एक अधेड़ की लाश लटकती मिली। शव पैर के बल ज़मीन पर टिका हुआ था। लिहाजा पुलिस हत्या कर शव को यहाँ लटकाये जाने की आशंका जता रही है। शव 3 से 4 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह बदबू कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 साल आंकी जा रही है। उसने गेरुआ रंग का पेंट पहन रखा है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
RGANews
देवरिया में गुरुवार की रात एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लूट का विरोध करने पर झारखंड के रहने वाले एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
RGANews
वकील राजेश कुमार श्रीवास्तव की गुरुवार को जिस तरीके से चलती बाइक पर सटीक तरीके से गोली मारकर हत्या की गई ऐसी वारदात को कोई शार्प शूटर ही अंजाम दे सकता है। तेज रफ्तार बाइक पर पीछे बैठै शूटर ने जिस तरह से राजेश के सिर में गोली मारी उसकी फुटेज देखकर पुलिसवाले भी हैरान हैं।
RGA न्यूज कासगंज
कासगंज में ट्रिपल मर्डर के बाद सनसनी मची हुई है। उधर, इसको लेकर कासगंज के सहावर में जाम के दौरान भीड़ और पुलिस फोर्स में टकराव पैदा हो गया। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया गया। एक पत्रकार के साथ भीड़ ने हाथापाई भी की। जिसके बाद भगदड़ मच गई। हालात को संभालने के लिए पीएसी बुलाई गई।
RGANews
शांति विहार के बदमाश ने अपनी मंगेतर की मदद से नौवीं की छात्रा को अगवा कर लिया। इसके बाद दो दोस्तों की मदद से छात्रा को तिरुपति स्टेट कॉलोनी और फिर एक होटल में बंधक बनाकर रखा। उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर दुष्कर्म किया। 24 घंटे बाद बदमाश ने छात्रा के पिता को फोन करके कहा कि अपनी बेटी को आकर ले जाए। लड़की को बेहोशी की हालत में परिवार के सुपुर्द किया गया। तीन दिन बाद पूरी तरह होश में आने पर लड़की ने परिवार को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बदमाश, उसकी मंगेतर और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
RGANews
मझोला थाना में एक महिला कांस्टेबल ने पटवारी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला कांस्टेबल की 20 दिन पहले ही शादी हुई है। आरोप है कि पटवारी ने कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया आैर अश्लील क्लिपिंग बनाई। पिछले दिनों अश्लील वीडियो क्लिप कांस्टेबल के भाई और पति को भेज दी। कांस्टेबल के भाई और पति ने मिलकर पटवारी की जमकर पिटाई कर दी।
RGANews
चम्पावत में इन दिनों मानेश्वर-गौड़ी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत काटी गई सड़क में पत्थर बिछाकर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और डामर उखड़ने लगा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।