मौलाना उस्मान का बड़ा बयान, कुर्बानी को लेकर बेवजह रुकावट पैदा कर रहा पुलिस-प्रशासन
RGA न्यूज़ सहारनपुर मेरठ
जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी करना इस्लाम का महत्वपूर्ण अंग है।...
सहारनपुर:- जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी करना इस्लाम का महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन कुर्बानी को लेकर प्रशासन मनमाना रवैया अपना रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन कुर्बानी को लेकर बेवजह रुकावटें पैदा कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।