राजनीति

मोदी की साख लगातार गिर रही है: देवी प्रसाद

Raj Bahadur's picture

RGANews व्यूरोचीफ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव देवी प्रसाद त्रिपाठी ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता लगातार गिर रही है। इसी वजह से विपक्षी एकता की विश्वसनीयता बढ़ रही है, इसके नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव में सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है मगर विपक्ष के चेहरे पर बाद में फैसला होगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान मुख्य मुद्दा बन चुका है और इसी अभियान के सहारे विपक्षी एकता परवान चढ़ेगी।
 

BJP ने एक भ्रष्ट व्यक्ति को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया-राहुल

Raj Bahadur's picture

RGANews

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने एक भ्रष्ट व्यक्ति को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी पर निधाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पूरे देश में आरएसएस की विचारधारा थोपना चाहती है। राहुल ने कहा-मोदी जी, आप कर्नाटक की बात कीजिए। मैंने पूछा कि मोदी जी, आपने नीरव मोदी के बारे में कुछ क्यों नहीं बोला। आपने मेरा मजाक बनाया लेकिन जवाब नहीं दिया।

उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त, योगी कर्नाटक चुनाव में व्यस्त : कांग्रेस

कर्नाटक में आज रैलियों का महामुकाबला, PM मोदी-योगी और राहुल करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज दिल्ली 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज बंगलूरू समेत 3 जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक कर्नाटक में विभिन्न रैलियों और चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के लोगों की तादाद अच्छी खासी है, जिनके बीच योगी आदित्यनाथ का काफी प्रभाव माना जाता है। 

 पीएम मोदी बोले-बिना कागज के 15 मिनट बोलकर दिखाएं राहुल गांधी

Raj Bahadur's picture

RGANews

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव जीतने को लेकर अब सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज  1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतर चुके हैं। चामराजनगर में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की आंधी है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में सिद्धरमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज का टुकड़ा पढ़े बिना किसी भी भाषा में 15 मिनट बोलकर दिखाएं। 

भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का जन्मदिन मनाया

Raj Bahadur's picture

RGANews

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भाजयुमो ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। साथ ही भट्ट की लंबी उम्र के लिए भगवान बागनाथ से प्रार्थना की। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 चारधाम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा, यमुनोत्री में एक यात्री की मौत

Raj Bahadur's picture

RGANews

एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर बीमार लोगों को दवा दी जा रही है। हार्ट अटैक के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने नई व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन सरकार का यह दावा हवाई साबित हुआ है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये एक बुजुर्ग व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है।

कर्नाटक में आज से शुरू होगा PM मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार, करेंगे 3 रैली

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज दिल्ली 

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार शुरू हो रहा है। कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। आखिरी दौर में चुनाव प्रचार में लिए मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के उतरने से चुनावी मौसम में गरमी और बढ़ जाने के आसार हैं।

Pages

Subscribe to RSS - राजनीति

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.