मिशन 2019: 90 सीटों पर पार्टी का जोर, BJP में पालकों को मिली जिम्मेदारी
![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए उन 90 सीटों को जीतने पर जोर दे रही है जहां पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थी। इसके लिए डेढ़ दर्जन केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को पांच-पांच सीटों का 'पालक' बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
बीजेपी अब वर्ष 2014 में जीती 283 सीटों के अलावा उन 90 सीटों पर जोर दे रही है जिन पर वह 2014 में दूसरे स्थान पर रही थी। पार्टी का ध्यान उन 142 सीटों पर भी है जिन पर बीजेपी को कभी जीत हासिल नहीं हुई। ये सीटें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में हैं।