सी एम आवास पर किया आत्मदाह का प्रयास
RGA News
पीडि़त महिला ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।महिला ने कहा विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
लखनऊ - उन्नाव सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विधायक के गुर्गे लगातार उसको परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। उन्नाव में कहीं पर भी न्याय न मिलने पर आज इंसाफ के लिए परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आई थी।