CM नीतीश के मंत्री के घर गमले में फले दो आम का राष्ट्रपति भवन से कनेक्शन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान


RGA News
विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना स्थित आवास पर आम का पौधा।
बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर मियाजाकी आम का पेड़ है। गमले में लगे इस पेड़ में इस बार दो आम फले हैं। आम फलने के बाद पता चला कि यह जापानी आम है। जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है।। बिहार में इन दिनों एक ऐसे आम की चर्चा जोरों पर है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी ज्यादा है। इस आम को मियाजाकी के नाम से जाना जाता है। यह आम का पौधा बिहार के विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर भी लगा है।