विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, देखकर पुलिस भी हैरान
RGA न्यूज़ समाचार दिल्ली
दिल्ली में पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने युवती को खौफनाक सजा दी। परिजनों ने युवती को गर्म चाकू दागा। पति की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके माता-पिता ने रूह कंपा देने वाली सजा दी। आरोपी युवती को उसकी ससुराल से जबरदस्ती अपने घर ले आए और गर्म चाकू से उसके शरीर को दाग दिया। अगले दिन जब युवक ने अपनी पत्नी की हालत को देखा तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।